फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी, डेंगू फैलने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। बदलते मौसम व बेमौसम की बरसात के कारण मच्छर मक्खियों के प्रकोप से बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। सरकारी अस्पतालों में जांच की सुविधा न होने के कारण मरीज निजी लैबों पर जांच कराने के लिए मजबूर है जहां उनसे मनमर्जी की राशि वसूल की जा रही है। बुखार से पीड़ित रोगी 2 दिन तक दवाई लेने के बावजूद अगर ठीक नहीं हो रहा तो उनका टेस्ट करवाया जा रहा ह्रै।
विज्ञापन

इसमें अधिकांश की प्लेटलेट्स कम से उनमें डेंगू होने की आशंका बन रही है। अटेली सामान्य अस्पताल में इन दिनों 200 से 250 के बीच में ओपीडी चल रही है तो वहीं निजी अस्पतालों में भी रोगियों का ताता लगा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में बैठे झोलाछाप डॉक्टर भी बेखौफ बिना जांच के ही दवा देने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा का अभाव होने के कारण परिजन बीमारी से पीड़ित लोगों को रेवाड़ी, गुड़गांव व जयपुर उपचार के लिए जाने को मजबूर हो रहे हैं ऐसे हालातों में लोगों का समय व आर्थिक नुकसान भी अत्यधिक हो रहा है। लोगों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि सरकारी अस्पताल में बीमारी की जांच करने के लिए आधुनिक लैब की सुविधा उपलब्ध करें। इसके अलावा गांवों और शहरी क्षेत्रों में भी फॉगिंग कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें