फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नशा से बचाव के प्रति किया जागरूक

Sun, 23 Jun 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर यात्रियों को नशा के प्रति जागरूक करते जीआरपी चौकी इं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय रेलवे पुलिस की ओर से रेलवे स्टेशन पर नशामुक्ति को लेकर संयुक्त अभियान चलाया गया। इसमें रेलवे स्टेशन पर महिलाओं, बच्चों व युवाओं को नशाखोरी से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि नशे से किसी भी प्रकार से इंसान के शरीर या उसके परिवार को कोई फायदा नहीं मिलता है। उन्होंने यात्रियों को समझाया कि नशा शरीर के साथ-साथ उसके पूरे घर का नाश होता है। जब इंसान बीमार हो जाता है तो पूरा परिवार मानसिक व आर्थिक बदहाली का शिकार होता है जो भयावह होता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और घर के अलावा अपने सहयोगियों को भी हर प्रकार के नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। नशे से दूर रहकर ही हम खुद को और अपने परिवार को संपन्न बना सकते है। इस मौके पर महिला हेड कांस्टेबल भारती, बीरमती, कुलदीप व आरपीएफ चौकी इंचार्ज रमेश कुमार सहित स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें