फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रतिभागियों ने सीखी सामाजिक विज्ञान प्रबंधन की तकनीक

Fri, 27 Dec 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित दो सप्ताह के अनुसंधान पद्धति और शैक्षणिक लेखन पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम के पांचवें दिन प्रतिभागियों के बीच संवाद हुआ। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इस कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों के कौशल विकास के लिए आयोजन टीम की सराहना की।
विज्ञापन


आयोजन में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में उपस्थित वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, उत्तर प्रदेश के अनुप्रयुक्त मनोविज्ञान विभाग के प्रो. अजय प्रताप ने सामाजिक विज्ञानों में डेटा तैयार करने और सामाजिक विज्ञान प्रबंधन पर प्रकाश डाला। साथ ही हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय केंद्रीय पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. संतोष सीएच शैक्षणिक लेखन और प्रकाशन में नैतिकता तथा गुणवत्तापूर्ण पत्रिकाओं की पहचान पर केंद्रित व्याख्यान दिया।

पाठ्यक्रम सह निदेशक डॉ. विष्णु नारायण कुचेरिया ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम निदेशक प्रो. पायल कंवर चंदेल ने विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व आईसीएसएसआर का उनके मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतिभागियों को सीखने को जीवन पर्यंत की आदत बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें