फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पानी की टंकी की जमीन पर प्लॉटिंग का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के सेक्टर-1 में पानी की टंकी के लिए आरक्षित जमीन पर प्लॉटिंग की योजना को लेकर सेक्टरवासियों में नाराजगी है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की बैठक में लोगों ने योजना का विरोध करते हुए इसे तुरंत रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह जमीन भविष्य में पानी की जरूरत पूरी करने के लिए सुरक्षित रखी गई थी।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए प्रधान नरेश चौधरी और महासचिव अमरजीत सिंह बड़ेसरा ने बताया कि सेक्टर में पहले से दो पानी की टंकियां हैं, जबकि तीसरी टंकी के लिए जमीन आरक्षित है। उनका आरोप है कि एचएसवीपी इस जमीन पर प्लॉट विकसित करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी को देखते हुए भविष्य में अतिरिक्त पानी की टंकी की जरूरत होगी। इसलिए जमीन का उपयोग मूल उद्देश्य के लिए ही किया जाना चाहिए।
बैठक में कम्युनिटी सेंटर की बदहाल स्थिति पर भी रोष जताया गया। लोगों ने सुरक्षा, सीवर और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग की। आरडब्ल्यूए ने सरकार और मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें