फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले की बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित

विज्ञापन
फोटो 2एसबीआई शाखा के गेट पर लगा हड़ताल का पोस्टर।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौल। पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह लागू करने समेत लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को जिले की 166 बैंक शाखाओं के कर्मचारी और अधिकारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कोर्ट रोड स्थित पीएनबी शाखा से महावीर चौक तक रोष मार्च निकाला। नारनौल निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसे हड़ताल की जानकारी नहीं थी और वह रुपये निकलवाने बैंक पहुंचा था। इसी तरह राजस्थान से आया एक व्यक्ति भी बैंक से रुपये निकलवाने पहुंचा, लेकिन उसे वापस लौटना पड़ा। हालांकि एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं जारी रहीं।
एसबीआई के रीजनल सेक्रेटरी विपिन चौधरी, यूनियन बैंक के अध्यक्ष भवानी यादव और ग्रामीण बैंक के उपाध्यक्ष बीएल यादव समेत विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने कहा कि मार्च 2024 में आईबीए और बैंक यूनियनों के बीच पांच दिवसीय सप्ताह को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया। कर्मचारियों ने पीएलआई व्यवस्था में बदलाव पर भी आपत्ति जताई।
उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल होगी। इसके बाद 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें