फोटो नंबर-06जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत: विभाग
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदपुरा में शुक्रवार को जिला स्तरीय युवा संसद-2026 प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें खंड स्तर पर प्रथम रही टीम ने भाग लिया। डॉ. राकेश यादव ने कहा कि युवा संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का बेहतर माध्यम है।
विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और संसदीय मर्यादा के साथ प्रश्नकाल, प्रश्नोत्तर और जनहित के मुद्दों पर सदन की कार्यवाही का जीवंत प्रदर्शन किया। राजनीति विज्ञान प्रवक्ता सतबीर सिंह ने कार्यक्रम का संयोजन किया।
प्राचार्य राजेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. किरण ने कहा कि इससे विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक सोच विकसित होती है और वे अपनी बात तर्क के साथ रखना सीखते हैं। संवाद