फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में ओपीडी सुचारू

विज्ञापन
फोटो नंबर-22नागरिक अस्पताल में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद नागरिक अस्पताल में ओपीडी सुचारू रूप से चली। इस बीच 25 से अधिक नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन भी किए गए। हालांकि शुक्रवार को ज्यादा मरीजों की संख्या नहीं रही। फिर भी शुक्रवार को 1000 से ऊपर ओपीडी रही।
विज्ञापन

हड़ताल से पहले जिले में 1400 से ऊपर ओपीडी रहती थी। हड़ताल की वजह से एक हजार से कम ओपीडी पहुंच गई थी।
चार दिन से ऑपरेशन नहीं होने से 100 से अधिक ऑपरेशन स्थगित कर दिए गए थे जिन्हें अब आगे की तारीख की गई थी।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन और सरकार के बीच वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त हो गई थी। एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे, अब सहमति बनने के बाद शुक्रवार को चिकित्सक वापस काम पर लौट गए। वीरवार को हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की सरकार के साथ वार्ता होने के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें