फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 प्रतिशत आवेदक ही ग्राम सचिव की परीक्षा देने पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को 40 केंद्रों पर 9830 परीक्षार्थियों ने ग्राम सचिव पद के लिए लिखित परीक्षा दी। परीक्षा के चलते दोपहर एक से दो बजे के बीच स्टेट हाईवे पर जाम की समस्या भी आई। परीक्षा शांतिपूर्वक होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। करीब 61 प्रतिशत आवेदकों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

एसडीएम विश्राम कुमार मीणा ने शनिवार को छह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने गुरु शिक्षण कॉलेज, श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल में बने परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया। कर्मचारी चयन आयोग की टीम भी जांच के लिए पहुंची। अशोक कुुमार के नेतृत्व में पहुंची इस टीम में परमजीत, राजेश, इंद्र कुमार, पवन कुमार शामिल थे। जिला खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा की टीम में उनके साथ प्राचार्य दिलबाग सिंह, राजेश शर्मा झाड़ली, पवन यादव,मनीष रोहिल्ला शामिल रहे। बीडीपीओ युद्धबीर सिंधु को 11 परीक्षा केंद्रों का ड्यूटी मैजिस्ट्रेट बनाया गया था। उन्होंने आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आरपीएस कॉलेज बलाना सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पुलिस तथा स्टाफ को लगातार निर्देश देते रहे। अधिकारियों के अनुसार पहले चरण में 4915 तथा दूसरे चरण में भी 4915अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों चरण में कुल 9830 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें