फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन का एक साल, कोरोना डोज 6.93 लाख लोगों की बनी ढाल

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोनारोधी टीका लगाते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
देश में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन अभियान को एक वर्ष पूरा हो गया है। इसी दिन जिले में भी वैक्सीनेशन कैंप की शुरुआत की गई थी। इस एक वर्ष में जिले में अब तक कुल 1205293 लोगों को वैक्सीन लगाइ जा चुकी हैं। जिसमें 649192 लोगों को पहली डोज तथा 509985 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 15 वर्ष से 17 वर्ष तक के युवाओं के लिए इसी माह 3 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के तहत 13 दिनों में अबतक कुल 44373 युवाओं को वैक्सीन का पहली डोज देकर कोविड से बचाव के लिए सुरक्षित किया गया। जबकि फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में अब तक कुल 1743 लोगों को बूस्टर डोज का टीका लगाया गया है। अभी वैक्सीनेशन का कार्य जारी है। जिले में लगभग 26 केंद्रों में वैक्सीनेशन कैंप प्रतिदिन चल रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों में भी 15 से 17 वर्ष के विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। दूसरी लहर को देखकर लोग काफी जागरूक हुए हैं। तीसरी लहर में केस लगातार बढ़ रहे हैैं लेकिन वैक्सीन लगने की वजह से लोग जल्द ठीक हो रहे हैं। 31 दिसंबर से 17 जनवरी तक 377 एक्टिव केस आ चुके हैं। इनमें से 121 मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे खासबात है कि इस बार मरीजों को अस्पताल में एडमिट होने की आवश्यकता नहीं पड़ी। ऐसे में कोरोना वैक्सीन बतौर सुरक्षा कवच काम कर रही हैं।
विज्ञापन

एक वर्ष में नहीं हुआ लक्ष्य पूरा
कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को एक वर्ष पूरा हो गया है। अभी तक जिला स्वास्थ्य विभाग का वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 31 दिसंबर तक 6 लाख 90 हजार लोगों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य रखा था। 16 दिन ऊपर बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 वर्ष से ऊपर के 649192 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। इनमें 5782 स्वास्थ्य कर्मियों को, 4698 फ्रंटलाइन वर्कर्स को, 60वर्ष से ऊपर के 119430, 45 से 59 वर्ष के 135056 लोगों को तथा 18 से 44 वर्ष के 384226 लोगों को पहली वैक्सीन लगाई गई है।
दूसरी डोज लगवाने में 45 से 59 आयु वर्ग सबसे आगे
जिले में 5 लाख 9 हजार 85 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा चुके हैं। परंतु युवा वर्ग ही कोरोना की दूसरी डोज से परहेज कर रहे हैं। सबसे कम 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों ने 73.27 (281526 लोगों) दूसरी डोज लगवाई है। सबसे अधिक 45 से 59 आयु वर्ग के लोग 86.95 प्रतिशत (117434 लोगों )दूसरी डोज लगवा चुके हैं। दूसरे नंबर पर 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग रहे हैं जिनमें 84.48 प्रतिशत (100902 लोगों) ने दूसरी डोज लगवा ली है।
विज्ञापन

15 से 17 आयु वर्ग के 44373 लोगों ने लगवाई पहली डोज
जिले में 3 जनवरी से 15 से 17 आयु वर्ग के लोगों को पहली डोज लगानी शुरू की थी। इस दौरान विभाग की ओर से 65 से 70 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। शुरूआत में वैक्सीनेशन बहुत तेजी हुआ है। मात्र एक सप्ताह में 35 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवा ली थी लेकिन अब तीन चार दिनों से इस आयु वर्ग के लोगों में वैक्सीन लगवाने का कार्य बहुत धीमा चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 जनवरी 2021 की गई थी। इसको एक वर्ष पूरा हो चुका है। एक वर्ष में कुल 1205293 टीके लगाए जा चुके हैं। ओमिक्रॉन वायरस/ कोविड से बचने का एक मात्र उपाय कोविड का टीका है। इसलिए जिन लाभार्थियों व 15 साल से 17 साल (जिसका जन्म 2007 या उससे पहले हुआ हो) ने अभी तक कोविड का टीका नहीं लगवाया वह स्वयं और अपने बच्चों को जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्कूल व स्वास्थ्य केंद्रों पर ले जाकर टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन

-डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें