फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर व बाइक की भिंड़त में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर गांव ताजपुर के समीप रविवार रात्रि को डंपर व बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल अटेली तथा मृतक को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर सोमवार को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिवाजी नगर नारनौल के (45 वर्षीय) पवन शर्मा व फूल सिंह मोटरसाइकिल पर अटेली से अपने घर नारनौल आ रहे थे। ताजपुर के समीप एक डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल चालक पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा फूल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अटेली नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं मृतक पवन शर्मा को नागरिक अस्पताल नारनौल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। पुलिस ने सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी लाल सिंह ने परिजनों की शिकायत पर डंपर चालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें