फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में शामिल होने आए युवकों की गाड़ी व पिकअप की भिडंत में एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
सतनाली में एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सतनाली बास से बारड़ा शादी समारोह में शामिल होने आए युवकों की गाड़ी की शुक्रवार रात पिकअप से हुई भिड़त में एक युवक की मौत हो गई और चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। शादी समारोह में शामिल होने आए अन्य लोगों ने घायलों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सतनाली बास निवासी जगबीर ने बताया कि शुक्रवार को वह और उसके दोस्त गांव बारड़ा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान नवीन, मनमीत, अमित, प्रीतम व नरेंद्र गाड़ी द्वारा गांव बारड़ा में शादी समारोह में जा रहे थे। हम उनकी गाड़ी के पीछे-पीेछे जा रहे थे। जब करीब रात्रि 8.30 बजे सुरहेती गांव से निकले तो गांव बारड़ा की तरफ से पिकअप गाड़ी चालक तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया और गलत दिशा में आकर गाड़ी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गाड़ी में सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने 29 वर्षीय नवीन को मृत घोषित कर दिया जबकि मनमीत, अमित, नरेंद्र व प्रीतम को प्राथमिक उपचार देकर हालत गंभीर होने पर हाई सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने जगबीर के बयान पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने पिकअप चालक विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें