पुलिस द्वारा पकड़ा गया मारपीट का आरोपी। संवाद
- फोटो : Narnol
गांव डोहर खुर्द स्थित दिव्य ज्योति रिसोर्ट में मारपीट व लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी योगेश उर्फ धोलिया निवासी डोहर खुर्द को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव भांखरी निवासी योगेश ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि खटोटी खुर्द में दिव्य ज्योति नाम से उसका रिसोर्ट है। तीन लोगों ने रिसोर्ट में कमरा किराये पर लिया और शराब पीकर उत्पात करने लगे। जिसकी सूचना उसने डायल 112 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 2 लोगों को पकड़ लिया और एक मौके से भाग गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ समय बाद कुछ युवकों ने कुल्हाड़ी, हॉकी, रॉड और लोहे की बेल से उसके भाई के साथ मारपीट की और लूटपाट की। मारपीट में घायल को चोट ज्यादा लगने के कारण चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर का रेफर कर दिया। इस पर पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में शामिल एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डोहर खुर्द निवासी योगेश उर्फ धोलिया के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से मामले की पूछताछ की जाएगी।