बायल मोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को खेतड़ी तहसील के गांव तिहाड़ा से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजस्थान के थाना खेतड़ी के गांव बांसियाल ढाणी कुडी निवासी अनिल उर्फ राहुल कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि मूसनोता के रहने वाले हंसराज ने थाना नांगल चौधरी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह पेट्रोल पंप पर कैशियर का काम करता है। रात के समय दो अज्ञात बदमाशों ने अवैध हथियार के बल पर नकदी लूटने की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस पर थाना नांगल चौधरी में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। निजामपुर चौकी की पुलिस टीम ने वारदात को अंजाम देने में शामिल एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया।