महेंद्रगढ़। नंबरदारों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सर्व प्रथम नंबरदार एसोसिएशन के सदस्य अपनी मांगों बैठक आयोजित की गई।
एसोसिएशन के प्रधान रतिराम बसई ने बताया कि मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर नंबरदार बैठक करके विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि नंबरदार की मृत्यु के बाद नए नंबरदार की नियुक्ति होनी चाहिए, सरबरा नंबरदार बनाया जाए, 60 वर्ष के उपरांत मैडिकल नहीं मांगा जाए, 75 वर्ष से उम्र के नंबरदारों को फिर से मानदेय भत्ता दिया जाए। एसडीएम संजीव कुमार ने आश्वासन देते हुए बताया कि उनकी मांगें पहले ही उनके संज्ञान में है जैसे ही सरकार की ओर ही बजट आएगा। वैसे ही सभी नंबरदारों को वेतन मुहैया करवा दिया जाएगा। इस मौके पर नंबरदार राजकुमार जांगड़ा, करण सिंह, नाथूराम, धर्मपाल, ईश्वर, मुकेश, राजेंद्र सोनी, रामकुमार, धर्मपाल, पप्पू , फूल सिंह खातीवास सहित एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।