फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में शुरू हुआ राष्ट्रीय स्तर का एफएलएस सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी (एफएलएस) 2026 के तहत राष्ट्रीय स्तर का सर्वेक्षण बुधवार 6 मई से शुरू हो गया है जो 8 मई तक संचालित चलेगा। इसमें जिले के 11 विद्यालयों को शामिल किया है। इसका उद्देश्य कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों की बुनियादी दक्षताओं, विशेष रूप से भाषा और गणितीय समझ का आकलन करना है।
विज्ञापन

डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि यह अध्ययन प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम पहल है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की वास्तविक सीखने की क्षमता का आकलन किया जा सकेगा, जिससे भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं को बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकेगा।
विज्ञापन

नारनौल के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि
सर्वेक्षण में फील्ड इन्वेटिगेटर के रूप में डाइट प्राध्यापक एवं एबीआरसी व बीआरपी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें