कनीना। नगर पालिका कनीना के वार्ड 14 में होने वाले उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में नए शस्त्र लाइसेंस जारी करने पर पहले ही रोक लगा दी गई है। साथ ही लाइसेंस धारकों को अपने हथियार जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में निर्भय होकर मतदान करें और आदर्श आचार संहिता का पालन करे। संवाद