फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जूडो-तीरंदाजी में नारनौल ने लहराया परचम

विज्ञापन
फोटो 3प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी।स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के खिलाड़ियों ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, रेवाड़ी की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय जूडो एवं तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 10 सितंबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में हुआ।
विज्ञापन

दोनों खेलों में महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने कई पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। खेल विभाग प्रभारी अभिजीत सिंह ने प्रतियोगिता के सुचारु संचालन की जिम्मेदारी संभाली। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
जूडो के पुरुष वर्ग में रॉकी, सोनू, लक्ष्य और जतिन ने जीत हासिल की। महिला वर्ग में मुस्कान, दिव्या और डिंपल विजेता रहीं। वहीं तीरंदाजी में यश, मोहित, तरुण, प्रतीक और विष्णु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन से महाविद्यालय का गौरव बढ़ा है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की भी सराहना की। तीरंदाजी के विजेता खिलाड़ी अब अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के सहायक खेल निदेशक देवेंद्र ढाका, योगेश यादव, तीरंदाजी कोच नवीन कुमार सहित अन्य खेल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें