फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: जिला योजनाकार विभाग की टीम ने अवैध कॉलोनी में की तोड़फोड़, विकसित की जा रही थी कॉलोनी

Wed, 24 Jan 2024 06:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

बिना विभागीय अनुमति के कॉलोनी विकसित की जा रही थी। कॉलोनी में रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे। 
विज्ञापन
जिला योजनाकार विभाग की टीम ने अवैध कॉलोनी में की तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल में जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम ने बुधवार को शहरी क्षेत्र नारनौल में बाईपास रोड पर लगभग चार एकड़ भूमि में विकसित की जा रही अवैध काॅलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इसमें राजस्व संपदा नारनौल में कुछ लोगों द्वारा लगभग चार एकड़ में बिना लाइसेंस अनुमति लिए अवैध काॅलोनी विकसित की जा रही थी।

विज्ञापन


कॉलोनी में रोड नेटवर्क बिछाए जा रहे थे। इसे जिला प्रशासन की मदद से तोड़ा गया। इस कार्रवाई में एक चाहरदिवारी, 5 डीपीसी व सभी कच्चे रोड नेटवर्क उखाड़े गए। जिला नगर योजनाकार अधिकारी मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से आह्वान किया है कि नियंत्रित शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करे। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध काॅलोनियों तथा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें