सतनाली। राजकीय महाविद्यालय सतनाली के पास पिछले 20 दिनाें से पाइप लाइन लीकेज होने से कस्बावासियाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी लीकेज होने से घरों में भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है। साथ ही जो आ रहा वह पीने तो क्या कपड़े धोने लायक भी नहीं है।
पानी की पाइप लाइन कई दिनों से टूटी होने की वजह से खराब पानी सप्लाई हो रहा है। इस रास्ते पर राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व 150 मकान भी बने हुए हैं।
पूर्व पंच महाबीर, भान सिंह, बंजरग, हुकम सिंह, विकास, बिशन सिंह, बिजेंद्र, सतबीर सोनी ने बताया कि ये समस्या पिछले 20 दिनों से बनी हुई है। पानी लीकेज के कारण राजकीय महाविद्यालय रोड पर पानी भरा रहता है। पानी भरे होने के कारण यहां से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से कॉलेज व आईटीआई के विद्यार्थी आते है, जिसके कारण पानी के छींटे लगते रहते है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से इस समस्या को लेकर कई बार मौखिक व लिखित में शिकायत दे चुके हैं। अभी तक इसका समाधान नहीं निकल पाया है।
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी शिकायत की जा चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। 20 दिन का समय बीतने के बावजूद भी इसकी कोई सुध नहीं ली गई है।
- मनीषा गोठवाल, सरपंच सतनाली।