फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल सिरोही खंड पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Thu, 16 Jan 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित बैठक में हिस्सा लेते स्वास्थ्यकर्मी--स्रो - फोटो : पुजारी से जानकारी लेतीं सीओ शिल्पा कुमारी व थाना प्रभारी रमेश चंद्र द्विवेदी।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नांगल सिरोही में नांगल सिरोही खंड के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें में सभी सदस्यों ने 22 दिसंबर को यादव धर्मशाला में हुए जिला प्रधान के चुनाव में हुई अनियमितताओं पर चर्चा की। एसोसिएशन खंड नांगल सिरोही के प्रधान सुनील राठी और सचिव बिरेंद्र यादव ने संयुक्त बयान में कहा की जिला प्रधान चुनाव में निवर्तमान प्रधान धर्मबीर सिंह ने सर्व कर्मचारी संघ के साथ गठजोड़ करके एसोसिएशन के नियमों की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने कहा की संघ के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति बनाने की बजाय गुप्त मतदान की जगह खुले में मतदान करवाकर एसोसिएशन के नियमों से खिलवाड़ किया है। इसके विरोध में खंड नांगल सिरोही के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने एसोसिएशन के राज्य प्रधान रानी देवी और सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान धर्मबीर फौगाट को आगाह करते हुए कहा की जब तक जिला प्रधान के चुनाव को रद्द नहीं किया जाता तब तक नांगल सिरोही खंड बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर जिला व राज्य स्तर पर होने वाले किसी भी धरना-प्रदर्शन में शामिल नहीं होगा। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रधान रणबीर सिंह, कर्मबीर, निर्मला, सोनू वर्मा, बलजीत, राजपाल, अनिल कुमार, जितेंद्र, अनूप रिवासा, परमात्माशरण, सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें