फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मुस्कान व रौनक स्कूल में रहे प्रथम

विज्ञापन
फोटो नंबर- 21परीक्षा परिणाम घो​षित होने के बाद खुशी वयक्त करते विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
सिहमा। प्राचार्य राजेश ने बताया कि 10वीं परिणाम में बीकेएन स्कूल के विद्यार्थी मुस्कान व रौनक ने 489 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साक्षी ने 484 अंक के साथ दूसरा और भूमि ने 480 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन

-
63 विद्यार्थियों ने बनाई मेरिट सूची में जगह
नारनौल। प्राचार्य भारत भूषण यादव ने बताया कि 10वीं परिणाम में एएसडी स्कूल के 63 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया। रेखा ने 489 अंक प्राप्त कर प्रथम, छवि जिंदल ने 488 अंक प्राप्त कर दूसरा और मुस्कान 487 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद
-
भारती स्कूल की पायल ने मारी बाजी
नारनौल। संस्था के चेयरमैन हजारी लाल ने बताया कि 10वीं परिणाम में भारती पब्लिक स्कूल की कुमारी पायल ने 475, नितिन ने 454 और मिलन दहिया ने 450 अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन


पीएमश्री का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
नारनौल। प्राचार्य कैलाश यादव ने बताया कि 10वीं परिणाम में पीएमश्री विद्यालय के 17 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया। नचिता ने 466 अंक प्राप्त कर प्रथम, प्रियांशु ने 465 अंक प्राप्त कर दूसरा और डिंपल शर्मा ने 464 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद
-
गढ़ी स्कूल के अंशु ने 448 अंक किए प्राप्त
मंडी अटेली। प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि 10वीं परिणाम में गांव गढ़ी रूथल स्थित राजकीय विद्यालय के अंशु ने 448 अंक प्राप्त कर प्रथम, भूमिका ने 435 अंक प्राप्त कर द्वितीय और मनप्रीत ने 422 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
-
95.6% अंक के साथ रिधिमा स्कूल में प्रथम
नारनौल। पुल बाजार स्थित सरस्वती बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। चेयरमैन मुकेश शर्मा ने बताया कि रिधिमा ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें