नांगल चौधरी। नांगल चौधरी के भुगरका स्थित बाला जी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अमीषा ने हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा में 500 में से 486 अंक हासिल कर खंड स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। अमीषा ने सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित मेहनत को दिया। वह अपने बड़े भाई से प्रेरित होकर भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं। उनके पिता खेती-बाड़ी का काम करते हैं। संवाद