राता कलां बस स्टैंड के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस महिला की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बाछोद निवासी मंजू देवी ने बताया कि रविवार को वह अपने पति बलराज के साथ मोटरसाइकिल पर रोहतक से कनीना होते हुए गांव आ रही थी। कनीना-अटेली रोड पर राता कलां के पास टी-प्वाइंट पर अज्ञात वाहन ने सामने से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें उसके पति के सिर पर गंभीर चोटें लगी। वहीं उसके हाथ में भी फैक्चर हो गया। राहगीरों ने उन्हें अटेली सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया यहां चिकित्सकों ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं नारनौल के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों का सौंप दिया।