फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बंदरों ने महिला पर किया हमला, छत से गिरने से मौत

Tue, 29 Jul 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 23आजाद चौक पर दुकानों की छत पर बैठे बंदर। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में इन दिनों बंदरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को शहर के राव का मोहल्ले में एक महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। इससे वह छत से नीचे गिर गई। इस वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवार के सदस्य अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मोहल्ला राव का निवासी संतोष सैनी (45) सोमवार शाम बारिश होने पर छत पर सूख रहे कपड़े लेन के लिए गई थी। इसी बीच बंदरों के झुंड ने संतोष पर अचानक हमला कर दिया। इसकी वजह से संतोष पहली मंजिल की छत से बरामदे में गिर गई। इससे वह घायल हो गई। परिजन उसे पास के अस्पताल ले गए, लेकिन सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
वार्ड नंबर 22 के पार्षद अमर सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर परिषद चेयरपर्सन और अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। नगर परिषद की अनदेखी से महिला की मौत हो गई। उन्होंने शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें