कनीना। रेवाड़ी के गांव बव्वा निवासी सुजीत कुमार बाइक में लगी डिक्की से चोर ने चंद पलों में ही डेढ़ लाख रुपये गायब कर दिए। लेकिन उनकी घटना कैमरे में कैद हो गई। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार सुजीत कुमार बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकलवा कर गांव बव्वा की ओर जा रहा था। वह कनीना बस स्टैंड पर बीज लेने के लिए एक दुकान पर रुक गया। जैसे ही बीज लेकर वह बाइक के पास आया तो देखा की बाइक की डिक्की खुली पड़ी है और उसमें से डेढ़ लाख रुपये गायब है। सुजीत ने रुपये चोरी होने की शिकायत तुरंत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस जांच करते हुए पड़ोस की दुकान की सीसीटीवी फुटेज जांच रही है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।