फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फाइनल में मोहनपुर को 19 रन से हराकर मोहल्ड़ा बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव मोहनपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मोहल्ड़ा ने फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की है। यह प्रतियोगिता एक सप्ताह से चल रही थी। प्रतियोगिता में क्षेत्र की लगभग 32 टीमों ने भाग लिया। इसके समापन पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह राता रहे।
विज्ञापन

फाइनल में मोहल्ड़ा ने पहले बैटिंग करते हुए 12 ओवरों में सात विकेट खोकर 117 रन बनाए। वहीं बाद में बैटिंग करने उतरी मोहनपुर टीम की ओपनिंग जोड़ी शानदार रही। परंतु बाद टीम 12 ओवरों में ही ऑल आउट होकर 98 रन ही बना सकी।
इसमें मोहल्ड़ा 19 रनों विजेता हो गई। वहीं मैन ऑफ द मैच संजीव मोहल्ड़ा ने जीता। वहीं मैन ऑफ दा सीरीज उत्तम बोचड़ीया ने जीती।
बाबा बालू क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम मोहल्ड़ा को 21 हजार व उपविजेता टीम मोहनपुर को 15 हजार व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम बोचड़ीया को 51 सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह ने बताया कि हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलु है। उन्होंने कहा कि हारने वाले खिलाड़ियों को निराश नहीं होकर कमियों को दूर करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने खेलों के साथ शिक्षा में भी रुचि लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें