फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोबाइल फोन, कागज व पैन भी नहीं ले जा सकेंगे मतगणना केंद्र पर कर्मी

Mon, 03 Jun 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना पीआर सेंटर व आईटीआई में होगी। वहीं शेष दोनों जिलों की मतगणना संबंधित जिला में होगी।
विज्ञापन

तीनों जिलों के बैलेट पेपर की गणना ओलंपिक क्लब हाल में होगी। इसके लिए अलग से टीमें गठित की गई हैं। सभी टीमें व एजेंट सुबह 6 बजे पहुंच जाएंगे। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। इससे पहले सभी मतगणना अधिकारियों को उनके टेबल पर नाश्ता दिया जाएगा। नांगल चौधरी विधानसभा की गणना के लिए 12 प्लस 1 टेबल लगेगा। अटेली के लिए 14 प्लस 1 टेबल लगेगा। महेंद्रगढ़ विधानसभा के लिए 14 प्लस 1 टेबल लगेगा तथा नारनौल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 प्लस 1 टेबल लगाया जाएगा। हर टेबल पर एक काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग सुपरवाइजर तथा एक माइक्रो आब्जर्वर होगा।

उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्र पर कोई भी वस्तु नहीं ले जा सकते। कोई मतगणना अधिकारी, कर्मचारी तथा एजेंट अपने साथ कागज व पैन भी नहीं ले जा सकता। इसके अलावा अंगूठी, चेन, कोई भी आभूषण, चाबी लेकर अंदर नहीं जा सकता। वहीं मोबाइल फोन व बेल्ट लेकर जाने पर भी रोक रहेगी। बेल्ट को भी बाहर उतारकर आना होगा।
विज्ञापन





आब्जर्वर ने किया मतगणना केंद्रों का निरीक्षण


लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक आर.गजलक्ष्मी ने सोमवार को मतगणना केंद्रों पर चल रही तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने सभी मतगणना केंद्रों पर पहुंच कर अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए हर कार्य को बारीकी से निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें