फोटो संख्या:60- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में कंप्यूटर प्रशिक्षण लेती छात्
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में युवतियों का कौशल निखारने के लिए जल्द ही कंप्यूटर मिलेंगे। महिला आईटीआई के लिए कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से 40 कंप्यूटरों की स्वीकृति मिल गई है।
राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि निदेशालय की ओर से पिछले माह कंप्यूटरों की स्थिति मांगी गई थी। संस्थान की ओर से कंप्यूटरों की स्थिति की रिपोर्ट तैयार करके निदेशालय भेज दी गई है। अब नए सत्र में जल्द ही छात्राओं के कौशल को निखारने के लिए निदेशालय की ओर 40 कंप्यूटर भेजे जाएंगे।
वर्तमान में 38 कंप्यूटर आईटीआई में हैं जिनमें कोपा, स्टोनों हिंदी व प्रशासनिक कार्यालय में लगे हुए हैं ऐसे में लैब में कंप्यूटर का अभाव है। अब 40 कंप्यूटर आने से छात्राओं को कंप्यूटर कोर्स सहित ट्रेडों के कोर्साें में इसका लाभ मिलेगा। इस समय कोपा में 48 सीटें है, जिसमें 36 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। ऐसे में बैच बनाकर एक कंप्यूटर पर तीन से चार छात्राएं बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। उसी प्रकार स्टेनों हिंदी में 24 सीटों पर 14 छात्राएं पढ़ाई कर रही है। कंप्यूटर कम होने से छात्राएं कैसे कौशल निखार पाएंगी। हरियाणा सरकार व कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय भी हर साल नई-नई स्कीम लागू करके छात्राओं व महिलाओं के कौशल को निखारने का कार्य कर रही हैं।
फोटो संख्या:60- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में कंप्यूटर प्रशिक्षण लेती छात्