नारनौल। जिला जेल नारनौल में गश्त के दौरान उप सहायक अधीक्षक (जेल) राम मेहर को एक मोबाइल तथा एक गेंद के अंदर स्मैकनुमा और सुल्फानुुमा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। उप सहायक अधीक्षक ने इसकी शिकायत महाबीर पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पिछले दो से तीन महीनों में जेल के अंदर मोबाइल मिलने की यह तीसरी घटना है।
मिली जानकारी के अनुसार, 4 फरवरी की शाम को उप सहायक पुलिस अधीक्षक (जेल) राम मेहर गश्त लगा रहे थे। इस दौरान उसे कोट मोका नं 5 की दोनों दीवारों के बीच सफेद प्लास्टिक की थैली दिखाई दी। उसने पॉलीथिन को उठाकर अधिकारियों के समक्ष पेश किया। अधिकारियों ने जब पॉलीथिन को खोला तो उसके अंदर एक चीन की बनी मोबाइल और बैटरी निकली। इसके अलावा एक कॉस्को क्रिकेट कंपनी की बॉल निकली। जब बॉल का काटा गया तो उसके अंदर स्मैकनुमा 5 ग्राम 27 मिलीग्राम नशीला पदार्थ व 28 ग्राम 95 मिलीग्राम सुल्फानुमा नशीला पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने अनुमान लगाया है कि जेल की मेन दीवार के ऊपर से यह मोबाइल व नशीले पदार्थ जेेल के अंदर फेंका गया है। पुलिस साइबर सेल से इसकी जांच करवाएगी। उसी के आधार पर वह मोबाइल मालिक तक पहुंचेगी।