फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक राव दान सिंह ने विधानसभा में उठाया खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा सोमवार को विधान सभा में कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने उठाया। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र की सड़कों की दशा दयनीय है, ऐसी सड़कें शायद ही हरियाणा में कहीं होंगी। दादरी से नारनौल व रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ की सड़कों की हालत काफी खस्ता है और इन सड़क मार्गों पर यातायात का भी भारी दबाव है। एक साल में 42 से अधिक सड़क दुर्घटनाओं में 22 लोगों की मौत हुई है तथा अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ के 148बी पर धूल उड़ती है और जाम रहता है जिस कारण से वहां के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पहले भी इस मामले को तीन विधानसभा सत्रों के दौरान उठाया जा चुका है और हर बार महज आश्वासन दिया जाता है कि इन सड़क मार्गों को जल्द फोरलेन किया जाएगा परंतु अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। 148बी की हालत पिछले सात साल से बिगड़ी हुई है परंतु इस पर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। हर बार टेंडर का बहाना बनाकर लोगों को बहकाया जा रहा है। विधायक राव दान सिंह ने रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग को फोरलेन करने की मांग की और उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग पर ट्रैफिक का भारी दबाव है। सरकार इस पर सर्वे करवाएं और जल्दी ही फोरलेन बनवाने की योजना बनाऐ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें