फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टीका छूटा तो कहीं इलाज...लंपी से दो और पशुओं की माैत

विज्ञापन
फोटो संख्या:68- लंपी बीमारी से ग्रस्त गाय---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले में पशुपालन विभाग लंपी बीमारी से बचाव के लिए शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का दावा कर रहा है लेकिन धरातल पर तस्वीर अलग नजर आ रही है। आनावास गांव में लंपी से एक गाय और एक बछड़े की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में करीब 15 पशु अभी भी बीमारी की चपेट में हैं। खास बात यह है कि मृत बछड़े को करीब डेढ़ माह पहले वैक्सीन लगाई गई थी।
विज्ञापन

पशुपालकों का कहना है कि डेढ़ माह पहले वैक्सीनेशन के बाद से गांव में कोई डॉक्टर गांव में नहीं आया। बीमार पशुओं का इलाज भी नहीं हो रहा। वैक्सीनेशन के दौरान भी सभी पशुओं को कवर नहीं किया गया था। विभाग ने जांच और सैंपल लेने के लिए टीम भेजने की बात कही लेकिन ग्रामीणों के अनुसार अब तक कोई टीम नहीं पहुंची।
धनौंदा में लंपी से 15 गायों की मौत का दावा
ग्रामीणों ने पिछले कई दिनों में लंपी से करीब 15 गायों की मौत होने का दावा किया है जबकि पशु चिकित्सालय के डॉक्टर ने इसे खारिज किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर बीमारी को लेकर गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि रूपेंद्र, उमेश सिंह, हरिओम, हवा सिंह, पवन, नरेश और राजेश जोशी की गायों की मौत हुई है। जय बाबा दयाल धर्मार्थ गोशाला में बीमार पशुओं के लिए अलग बाड़ा बनाया गया है। गोशाला प्रधान पवन तंवर ने बताया कि चिकित्सकों को सूचना दी थी लेकिन टीम समय पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


आंकड़ों में अंतर और ग्रामीणों की शिकायतें
जय बाबा दयाल धर्मार्थ गोशाला के पूर्व प्रधान भरत सिंह ने गांव में 20 से 25 पशुओं में बीमारी फैलने की आशंका जताई है। उन्होंने पर्याप्त टीकाकरण न होने का आरोप लगाते हुए विशेष शिविर लगाने की मांग की। पशु चिकित्सालय धनौंदा के चिकित्सक ईशान ने बताया कि गांव में चार-पांच गायों में बीमारी के लक्षण थे और वे ठीक हो चुकी हैं। उन्होंने बुधवार को किसी गाय की मौत की सूचना से इन्कार किया।

वर्जन:
जिले में सभी पशुओं को शत प्रतिशत वैक्सीन लगाई गई है। विभाग के अनुसार वैक्सीन के बावजूद लंपी होने पर पशु की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। वैक्सीन को असर दिखाने में करीब 14 दिन लगते हैं। विभाग हर गांव में दोबारा पशुओं की कवरेज करने का प्रयास कर रहा है।-डॉ. नसीब सिंह, उप निदेशक, पशुपालक विभाग, महेंद्रगढ

ये सावधानियां बरतने की सलाह दी
-20 दिन तक बाहर से पशुओं की खरीद न करें।
-लंपी ग्रस्त गायों का दुहन न करें।
-बीमार पशुओं को अन्य पशुओं से अलग रखें।
-बुखार, गांठ, जुकाम या चारा न खाने जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
-विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध नंबर पर कॉल कर सहायता लें।
-
ग्रामीण बोले-
पड़ोसी ने बताया था कि कुछ लोग गांव में गायों को वैक्सीन लगाने आए थे। उन्होंने हमारी गाय को भी वैक्सीन लगाई थी लेकिन इसकी पुष्टि या जानकारी हमें विभाग की ओर से नहीं मिली।-रमा देवी, आनावास
-
गाय लंपी से ग्रस्त है। इसे वैक्सीन लगी है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। गाय को वैक्सीन लगाने के लिए घर पर कोई टीम भी नहीं आई।-प्रेम, आनावास

मैंने बछड़े को वैक्सीन लगवाई थी लेकिन लंपी इतनी गंभीर हो गई कि उसने रात दम तोड़ दिया। अभी भी पशुओं की हालत खराब है और गाय दूध नहीं दे रही।-सूबे सिंह, आनावास
-
गांव में करीब 15 से 20 पशु लंपी से ग्रस्त हैं। हालत गंभीर है और पशु जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं। डेढ़ माह से कोई डॉक्टर हालचाल लेने नहीं आया।-रामकिशन, आनावास

गांव में वैक्सीन के बाद भी पशु बीमार हो रहे हैं। कोई डॉक्टर दोबारा नहीं आया और पशुओं को इलाज की जरूरत है। विभाग बीमार गोवंश का इलाज कराए।-अजय, आनावास

गाय को वैक्सीन लगी थी लेकिन अब उसमें लंपी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। आसपास अस्पताल या हेल्पलाइन की सुविधा नहीं है। विभाग को गांव में पहुंचकर स्थिति देखनी चाहिए।-राकेश देवी, आनावास
-
हमने तो अपने स्तर पर गाय को अलग बांध रखा है और नीम के पानी से सफाई कर रहे हैं। हमारी गाय को टीका नहीं लगा है। कई पशुओं में गांठें दिख रही हैं। जल्द टीकाकरण अभियान चलाया जाए।-राजेंद्र सिंह, पशु पालक बिहाली, मंडी अटेली।
-
हम अपने स्तर पर गायों की देखभाल कर रहे हैं लेकिन बीमारी को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। अभी टीकाकरण नही हुआ है। -सोनू तंवर, नांगल चौधरी
-
मेरी गाय 15 दिन से बीमार है। जब डॉक्टर को दिखाया तो उसने दवा दे दी लेकिन अब तक टीका नहीं लगाया है। वहीं, गाय का सैंपल भी नहीं लिया है। -भूपसिंह, हुडिना
विज्ञापन


मेरे पास 1 गाय और 1 बछड़ा हैं। टीकाकरण की जानकारी ही नहीं मिली कि कब टीम आएगी। पशु हमारे परिवार जैसे हैं, इनकी बीमारी से दूध भी कम हो जाता है और खर्चा बढ़ जाता है। -युधिष्ठिर, गांव नीरपुर राजपूत

फोटो संख्या:68- लंपी बीमारी से ग्रस्त गाय---संवाद

फोटो संख्या:68- लंपी बीमारी से ग्रस्त गाय---संवाद

फोटो संख्या:68- लंपी बीमारी से ग्रस्त गाय---संवाद

फोटो संख्या:68- लंपी बीमारी से ग्रस्त गाय---संवाद

फोटो संख्या:68- लंपी बीमारी से ग्रस्त गाय---संवाद

फोटो संख्या:68- लंपी बीमारी से ग्रस्त गाय---संवाद

फोटो संख्या:68- लंपी बीमारी से ग्रस्त गाय---संवाद

फोटो संख्या:68- लंपी बीमारी से ग्रस्त गाय---संवाद

फोटो संख्या:68- लंपी बीमारी से ग्रस्त गाय---संवाद

फोटो संख्या:68- लंपी बीमारी से ग्रस्त गाय---संवाद

फोटो संख्या:68- लंपी बीमारी से ग्रस्त गाय---संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें