फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मिरजो व बाछा दो भाइयों ने बसाया था मिर्जापुर-बाछौद गांव

विज्ञापन
फोटो नंबर- 10महंत ठाडेसर का प्राचीन एवं प्रसिद्ध मंदिर। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। रेवाड़ी जैसलमेर राजमार्ग-11 पर स्थित मिर्जापुर बाछौद ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से एक समृद्ध गांव है। हालांकि मिर्जापुर व बाछौद सरकारी राजस्व रिकॉर्ड में दोनों ही अलग-अलग गांव हैं, दोनों गांवों की पंचायत अलग हैं लेकिन धरातल पर ये दोनों गांव दो शरीर व एक आत्मा की भांति एकाकार हैं। इन गांवों को भाईचारा क्षेत्र में एक मिसाल के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन

गांव के 98 वर्षीय वयोवृद्ध बाबा जयरामदास, कालूराम सेक्रेटरी, राम सिंह नंबरदार व रतिराम जांगड़ा आदि गांव के बुजुर्गों एवं जानकार लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 650 साल पहले मिरजो और बाछा दो भाइयों ने इस गांव को बसाया था।
बताया जाता है कि यह गांव एक बार उजड़ कर पुनर्वासित हुआ है। स्वतंत्रता के बाद बुधराम गांव मिर्जापुर बाछौद के प्रथम सरपंच बने। तत्पश्चात बिशम्बर दयाल गांव मिर्जापुर के व बनारसी दास गांव बाछौद के सरपंच बने और पंचायत समिति के चेयरमैन भी रहे।
विज्ञापन

इसी गांव से बुध सिंह मार्केट कमेटी के चेयरमैन व नरेंद्र कुमार प्रथम जिला पार्षद बने। तत्पश्चात इंदरपाल जिला पार्षद रहे। वर्तमान में दिलबाग सिंह गांव मिर्जापुर व संजय कुमार गांव बाछौद के मुखिया हैं जबकि सुरेंद्र कुमार पंचायत समिति के सदस्य हैं।

अहीर बाहुल्य गांव मिर्जापुर बाछौद के लोगों की आजीविका का मुख्य साधन कृषि व पशुपालन है लेकिन सैकड़ों की संख्या में गांव के युवक सेना, पुलिस व अन्य सरकारी सेवाओं में हैं। बालकिशन, हेमराज, ताराचंद, सुल्तान सिंह व बेगराज आदि
आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानी व बहादुर सिंह व मान सिंह युद्ध के दौरान शहीद हुए हैं। इनके अलावा दिवंगत जयपाल सिंह व नरेंद्र कुमार भी जांबाज सैनिक रहे हैं जिन पर गांव व क्षेत्र के लोगों को गर्व है।
वहीं, 102 वर्षीया सरली देवी गांव की सबसे उम्रदराज महिला व 98 वर्षीय बाबा जयराम दास गांव में सबसे वरिष्ठ पुरुष हैं। सुभाष जेलदार ब्रिगेडियर, ग्यारसीलाल एसडीएम व प्रताप सिंह डीएफओ पद से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं जबकि अमन यादव भारतीय सेना में मेजर, कृष्ण कुमार लेफ्टिनेंट व प्रवीण कुमार डिप्टी कमांडेंट जैसे उच्च पदों पर आसीन हैं।
करतार सिंह व अनिल कुमार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के रूप में सेवारत हैं। कैप्टन मूलचंद व शादीराम सेना में व लक्की शर्मा हाई जंप में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। गांव मिर्जापुर बाछौद की तनिष्का ने नीट परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल स्थान प्राप्त कर गांव को एक नई पहचान दिलवाई है।
वहीं गांव की बेटी डॉ. निशा यादव अमेरिका में कैंसर पर गहन रिसर्च कर रही हैं। सर्वजातीय मंच के अध्यक्ष के रूप में मास्टर धर्मेंद्र यादव सामाजिक सरोकारों व बृजलाल जसाईवाल पर्यावरण संरक्षण में जुटे हुए हैं।

मिर्जापुर बाछौद में रेलवे स्टेशन, हवाई पट्टी, प्राथमिक कृषि सहकारी बैंक, लड़के और लड़कियों के लिए दो अलग अलग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, पंचायत भवन, हरियाणा ग्रामीण बैंक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व पशु चिकित्सालय जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन

बॉक्स:
जनसंख्या - 11000

जिला मुख्यालय से दूरी - 10 किमी
यातायात - रेल, बस
घर - लगभग 2000
वोट - 6270
साक्षरता दर 90 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें