फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में मिली नाबालिग, दुष्कर्म की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजनों ने निजामपुर के एक युवक द्वारा नशीला पदार्थ देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की आशंका जताई है। इस बारे में परिजनों ने पुलिस में भी एक शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की शुक्रवार सुबह स्कूल के लिए गई थी, लेकिन वह छुट्टी के बाद भी घर नहीं लौटी। इस दौरान परिजनों को सूचना मिली की उनकी लड़की बेहोशी की हालत में रेलवे स्टेशन पर है। इसके बाद परिजन मौके पहुंचे और नाबालिग को नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
परिजनों ने लड़की को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने की आशंका जताते हुए निजामपुर के एक युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। समाचार लिखे जाने तक नाबालिग बेहोशी की स्थिति थी। पुलिस ने भी नाबालिग के होश में आने के बाद उसके बयान के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें