फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने मंडलाना में किया ज्ञान केंद्र का उद्धाटन, एक का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने गांव ढाणी बाठोठा में ज्ञान केंद्र का शिलान्यास किया। वहीं गांव मंडलाना में ज्ञान केंद्र भवन का उद्घाटन किया। दोनों ज्ञान केंद्र पर 30-30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस केंद्र में सभी विभागों के कर्मचारी बैठेंगे और ग्रामीणों से समस्याओं को लेकर संवाद कर समाधान करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश के हर गांव में ज्ञान केंद्र खोलने की सरकार की योजना है। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से गांव में ज्ञान केंद्र बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बरसात से नष्ट हुई फसल की गिरदावरी के आदेश दे दिए हैं। ग्रामीण अपनी नष्ट हुई फसल की गिरदावरी करवाएं। सरकार द्वारा किसान की हुई नष्ट फसल का उचित मुआवजा दिया जाएगा।
राज्यमंत्री ने गांव मंडलाना में ग्रामीणों की मांग पर पुस्तकालय व पार्क बनवाने का आश्वासन दिया। इस मौके राज्यमंत्री ने ढाणी बाठोठा व मंडलाना में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों का 23 सितंबर को शहीदी दिवस समारोह पर पाटोदा में पहुंचने पर आभार प्रकट किया। इस मौके पर बीडीपीओ रमेश कौशिक, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता नारायण दत्त, रोहतास चेयरमैन, जसवंत प्रभाकर, दमन सिंह नंबरदार, पूर्व सरपंच गौरीशंकर, यादवेंद्र, वीरेंद्र, निवर्तमान जिला पार्षद विनोद भील, सरपंच राजू व मास्टर बुधराम माजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें