नारनौल। स्नातक में दाखिले के लिए प्रथम मेरिट सूची बुधवार को जारी की जाएगी। अब विद्यार्थी 23 से 27 जुलाई तक दाखिले के लिए फीस जमा करवा सकते हैं।
नारनौल स्थित राजकीय महाविद्यालय में उपलब्ध 6 कोर्स की 1540 सीट पर दाखिला होना है। बीकॉम के अलावा सभी कोर्स में उपलब्ध सीट से अधिक आवेदन किए गए हैं। बीकॉम में उपलब्ध 240 सीट पर दाखिले के लिए 239 छात्रों ने आवेदन किया है।
राजकीय महाविद्यालय में उपलब्ध 16 स्नातकोत्तर कोर्स की 590 सीट पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई निर्धारित की गई है।
अब तक सबसे ज्यादा आवेदन राजनीति व रसायन विज्ञान के लिए किए गए हैं। राजनीति विज्ञान में उपलब्ध 40 सीट के लिए 30 और रसायन विज्ञान में उपलब्ध 40 सीट के लिए 24 छात्रों ने आवेदन किए हैं।
पीजी कॉलेज में मौजूदा सत्र के दौरान एमएससी फिजिक्स कोर्स शुरू किया गया है। कोर्स के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा फीस जमा करवा दी गई है, लेकिन अप्रूवल में देरी के चलते अभी आवेदन शुरू नहीं हो पाए हैं।
स्नातक कोर्स में उपलब्ध सीट पर आवेदन की स्थिति :
कोर्स उपलब्ध सीट आवेदन
बीए 660 1099
बीबीए 40 128
बीकॉम 240 239
बीएससी लाइफ साइंस 160 458
बीएससी फिजिकल साइंस 400 591
बीसीए 40 2963
वर्जन :
एमएससी फिजिक्स के लिए जल्द ही अप्रूवल आने की संभावना है, जिसके बाद दाखिले के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे। 22 जुलाई को स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी की जाएगी। -डॉ. सतीश सैनी, प्रवेश नोडल अधिकारी, पीजी कॉलेज, नारनौल।