फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अधिवक्ताओं का एसडीएम व डीएसपी कार्यालय के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 21 Jul 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-59 एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए एडवाकेट। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने प्रधान संदीप यादव के नेतृत्व में सिविल सचिवालय परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय एवं उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की। आरोप लगाया कि एसडीएम कार्यालय और पुलिस प्रशासन की ओर से आम लोगों के मामलों में निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ितों की शिकायतों की अनदेखी की जा रही है।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने घोषणा की कि जब तक पुलिस प्रशासन और एसडीएम कार्यालय की ओर से यह भरोसा नहीं दिलाया जाता कि आम नागरिकों को निष्पक्ष न्याय मिलेगा, तब तक वे महेंद्रगढ़ तहसील के तहसीलदार न्यायालय, एसडीएम कोर्ट व सभी सिविल अदालतों में काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप यादव ने बताया कि आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए कनीना बार एसोसिएशन एवं नारनौल बार एसोसिएशन से भी सहयोग मांगा जाएगा। बार एसोसिएशन ने यह भी निर्णय लिया कि यदि कोई अधिवक्ता किसी पुलिस कर्मचारी को अपने चैंबर में बुलाता है तो उस पर 11000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों पर समय पर सुनवाई नहीं होती और पीड़ितों के प्रति पुलिस का व्यवहार ठीक नहीं रहता है। प्रदर्शन के दौरान बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप यादव, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें