फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू-मलेरिया रोधक दवा के छिड़काव के लिए डीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
गांवों में डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव करवाने की मांग को लेकर डीडीपीओ को ज्ञा? - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सीहमा। जिले में तेजी से बढ़ रहे डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए ग्रामीणों ने वीरवार को जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी ओमप्रकाश को ज्ञापन सौंपकर दवा का छिड़काव करवाने की मांग की।
विज्ञापन

लाल सिंह यादव, योगेश सागरपुर, एडवोकेट सजीत, देवेंद्र मांदी, युद्धवीर व हेमंत सीहमा ने डीडीपीओ ओमप्रकाश को बताया कि गांवों की नालियों व बीच रास्तों में गंदे पानी का भराव हो रहा है। जिसमें मक्खी-मच्छर तेजी से पनप रहे है। दिनेश भारद्वाज, अनिल राव दौगड़ा अहीर, भूप पंच दौंगड़ा जाट, रामचंद्र, सुनील जांगड़ा, परविंद्र मुंडियाखेड़ा, अमर सिंह पंच, प्रमोद पंच ने गांव मांदी, सिलारपुर, सीहमा, मुंडियाखेड़ा, जाट-गुवाना, गुवानी, सागरपुर, दुलोठ जाट, दौंगड़ा अहीर, दौंगड़ा जाट, अटाली, खामपुरा, नांगलिया सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया रोधक दवा का छिड़काव किया जाना जरूरी है। इस पर डीडीपीओ ओमप्रकाश ने मौके पर ही समाज-शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुनील कुमार सीहमा को आदेश दिए कि जल्द से जल्द मलेरिया रोधक दवा का ठीक से छिड़काव करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें