फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 1200 गाड़ी चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य पकड़ा, 67 केस दर्ज

विज्ञापन
फोटो 22पुलिस गिरफ्त में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य।स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्य भिवानी के गांव बीरण निवासी पवन को गिरफ्तार किया है। वहीं पूछताछ में पता चला कि गिरोह अब तक राजस्थान, हरियाया, दिल्ली व जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों से करीब 1200 गाड़ियां चोरी कर चुका है।
विज्ञापन

इसके अलावा आरोपी के खिलाफ हरियाण, पंजाब व अन्य राज्यों में करीब 67 मामले दर्ज हैं जिनमें से अधिकतर चोरी के मामले हैं। इसके अलावा गिरोह में छह-सात लोग शामिल है।
डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि 17 फरवरी की रात जो चोरी हुई थी उस दौरान जिस गाड़ी का प्रयोग किया था वो गाड़ी साउथ रोहिणी दिल्ली से चोरी की हुई थी।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस ने उस गाड़ी के अंदर से वाहन चुराने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले औजार व अन्य जरूरी उपकरण भी बरामद कर जब्त किए हैं। आरोपी से पूछताछ में शहर नारनौल क्षेत्र से चोरी की हुई स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है। इसके अतिरिक्त 3 नंबर प्लेट भी बरामद की हैं।
यह सामान किया बरामद

गाड़ी चोरी करने में प्रयोग किए जाने वाले चाबी पाना टूल, स्कैनर टूल (आई पैड), ऑन टूल्स ओबीडी आई फ्यूज डायनोस्टिक स्कैनर एडॉप्टर केबल इत्यादि बरामद किए गए हैं। वहीं टीम ने छह एंटीना असेंबली इमोबिलाइजर व दो चाबी भी बरामद की हैं। इसके अतिरिक्त तीन गाड़ियों के पांच ईसीएम भी बरामद किए गए हैं जिन गाड़ियों के ईसीएम बरामद किए हैं ये गाड़ियां राजस्थान और जम्मू कश्मीर की थी।




विकास की शिकायत पर हुई कार्रवाई
थाना शहर नारनौल में शिकायतकर्ता हुडा सेक्टर निवासी विकास ने एफआईआर में बताया कि 17 फरवरी की रात करीब 1:15 बजे उसने नई स्कॉर्पियो गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह करीब 7 बजे उठकर देखने पर गाड़ी वहां से गायब मिली। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ने जांच शुरू की थी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी से दो गाड़ी व सामान बरामद कर जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें