फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मांदी के युवक की भगवाड़ी में गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
 फोटो 27घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
नारनौल। राजस्थान के भगवाड़ी गांव में कुआं पूजन समारोह में शामिल होने गए नारनौल के नजदीकी गांव मांदी के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार रात करीब एक बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। आरोपियों ने जाते-जाते यह भी कहा कि अभी एक ही मर्डर हुआ है, पांच और मार दूं तो सजा उतनी ही मिलेगी।
नारनौल शहर के साथ लगते गांव मांदी निवासी लोकेश गांव के ही देवांश के साथ उसके चाचा सुनील के बेटे का कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने भगवाड़ी गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद परिवार के सभी लोग बात कर रहे थे।
इस दौरान घर के बाहर गाली-गलौज की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर आए तो भगवाड़ी निवासी सोनू व उसका साला नीमराना क्षेत्र के गांव तलवाना निवासी गौरव गाली-गलौज कर रहे थे।
विज्ञापन

जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो सोनू ने पिस्तौल निकाली और गोली चला दी। आरोप है कि यह गोली सीधे लोकेश के सीने में लग गई। इसके बाद आरोपियों ने दो और फायर किए।
तीन राउंड फायरिंग के बाद दोनों आरोपी हवाई फायर करते हुए स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गए। वहीं, गोली लगने से घायल लोकेश को परिजन गंभीर हालात में अस्पताल में लेकर गए जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बहरोड़ डीएसपी सचिन शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें