फोटो संख्या:53 गांव कुराहवटा में आयोजित स्पर्धा में विजेताओं को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: आयो
महेंद्रगढ़। गांव कुरहावटा के बाबा भीखमदास मंदिर स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। 21 जनवरी से शुरू हुई प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने शिरकत की।
जयपाल भगत व खेल समिति ने बताया कि हर मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली लेकिन फाइनल की बाजी पटौदी की टीम ने मारी। विजेता टीम को 51 हजार रुपये की नकद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कुरहावटा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया जिसमें 31 हजार रुपये का इनाम जीता। फाइनल मैच का टाॅस पटौदी ने जीता व पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया।
दस ओवरों के मैच में गांव कुराहवटा की टीम ने 95 रन बनाए। पटौदी की टीम ने आठ ओवरों में 96 रन बना दिए जिससे वह प्रथम स्थान पर रही। मुख्य अतिथि संदीप खायरा रहे व अध्यक्षता समाजसेवी राहुल यादव ने की।