पैर फिसलने से गांव खुडाना के नीमला जोहड़ में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जोहड़ से निकलवा कर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। पुलिस ने इतकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दी जानकारी में गांव खुडाना निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसका 43 वर्षीय छोटा भाई जयविंद्र मजदूरी करता था, जो अक्सर दो-दो दिन बाहर रहता था। दो दिन पहले उसका भाई मजदूरी करने के लिए गया था। मंगलवार को लोग नीमला जोहड़ में पशुओं को पानी पिलाने के लिए आए तो देखा कि किसी व्यक्ति का शव उतरा रहा है। सूचना मिलने पर जब वह भी जोहड़ पर पहुंचा तो देखा कि शव उसके भाई जयविंद्र का था। उसने बताया कि शायद पैर फिसलने से भाई जोहड़ में गिर गया हो और डूबने से उसकी मौत हो गई हो। पुलिस ने मृतक के भाई संजीव कुमार के बयान पर इत्फाकिया कार्यवाही की है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।