फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंदगढ़। गांव जेरपुर पाली रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इत्फाकिया कार्यवाही करते हुए नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस के एसआई सतपाल ने बताया कि मंगलवार अलसुबह तीन बजे सूचना मिली कि जेरपुर पाली स्टेशन के नजदीक ट्रेन की चपेट में आने युवक की मौत हो गई है। टीम ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचा। पुलिस को दी शिकायत में गांव बाघोत निवासी मिंटू ने बताया कि उसका भाई सुरेंद्र कुमार (37) घर से कहकर निकला था कि वह किसी काम से राजस्थान जा रहा है। सुबह रेलवे पुलिस ने सूचना दी कि उसके भाई की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने मिंटू के बयान पर इत्फाकिया कार्यवाही करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सुरेंद्र अविवाहित था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें