फोटो नंबर-05नारनौल के आर्य समाज मंदिर में हवन करते लोग। संवाद
नारनौल। शहर के आर्य समाज मंदिर मोहल्ला खड़खड़ी में रविवार को वर्षा के लिए ऋषि लंगर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम हवन किया गया। इसमें बतौर यजमान महेंद्र, सावित्री पुल्यानी, आशु, शिल्पा कटारिया, संदीप, कुसुम अरोड़ा व मनीष और तान्या पुल्यानी से आहुतियां डलवाई गई। इसके बाद जयपुर से आए आचार्य उर्षबुध ने कहा कि घरों के सुंदर नियम और उपनियम की पालना करते हुए गृहस्थ से समाज और राष्ट्र का निर्माण करें।
आचार्य ने लोगों को आचरण व सद्गुणों से अपने घर को महकाने की बात कही। इसके बाद रमेश शास्त्री व कप्तान जगराम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन अश्विनी कटारिया ने किया। भजनों प्रोग्राम के बाद ऋषि लंगर का आयोजन हुआ। प्रधान नंद लाल सेठी, ओम प्रकाश वाधवा, कविंद्र सचदेवा, दीपक सेठी, विनोद आहूजा, मनोहर गोगिया, सतीश पुल्यानी, ओम प्रकाश डुडेजा, शंकर लाल वाधवा, हिना कटारिया आदि मौजूद रहे।