फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: एसएसबी थर्ड बटालियन के जवान संदीप की हृदय गति रुकने से निधन, पैतृक गांव में किया अंतिम संस्कार

Mon, 25 Sep 2023 11:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

शहीद संदीप कुमार का पार्थिव शरीर सुबह सात बजे राव तुलाराम चौक के पास पहुंचा और सैकड़ो की संख्या में बाइकों पर सवार युवकों ने शहीद संदीप कुमार अमर रहे के नारों के साथ गांव कुराहवटा तक शहीद संदीप कुमार की यात्रा निकाली गई। शहीद संदीप कुमार का अंतिम संस्कार आज सुबह पैतृक गांव कुराहवटा में किया गया।
विज्ञापन
शहीद जवान का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसबी थर्ड बटालियन के जवान संदीप सिंह का शनिवार को ह्रदय गति रूकने से निधन हो गया है। वह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तैनात था। सोमवार को उसके पैतृक गांव कुराहवटा में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सेना की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी।

विज्ञापन


निरीक्षक कैलाश कुमार मीणा और एसएसबी बटालियन के निरीक्षक रवि कुमार रैना ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई 2013 को संदीप कुमार भर्ती हुआ था। 23 सितंबर को ड्यूटी के दौरान हुए अचानक उनकी छाती में दर्द की समस्या हो गई थी। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में लेकर गए थे कुछ समय बाद उन्होंने हमसे बात भी की थी। लेकिन अचानक से हृदय गति हो जाने से संदीप कुमार की मृत्यु हो गई।

शहीद संदीप कुमार का पार्थिव शरीर सुबह सात बजे राव तुलाराम चौक के पास पहुंचा और सैकड़ो की संख्या में बाइकों पर सवार युवकों ने शहीद संदीप कुमार अमर रहे के नारों के साथ गांव कुराहवटा तक शहीद संदीप कुमार की यात्रा निकाली गई। शहीद संदीप कुमार का अंतिम संस्कार आज सुबह पैतृक गांव कुराहवटा में किया गया। पार्थिव शरीर के साथ पहुंची सैनिक टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी और शहीद संदीप के पिता धर्मपाल यादव को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके पश्चात शहीद संदीप कुमार के सात वर्षीय पुत्र ने उनके पार्थिव शरीर को मुख्याग्नि दी।
विज्ञापन


ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर स्थानीय विधायक  राव दान सिंह के भाई रामकुमार, पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा के भाई राजेंद्र शर्मा, जिला पार्षद देवेंद्र कुमार वार्ड नंबर 5 वार्ड  व पार्षद संतोष पीटीआई नंबर 3 के अलावा सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण व युवा मौके पर मौजूद रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें