फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ को जिला मुख्यालय व सतनाली को उपमंडल का दर्जा मिले : बलवान

Sat, 27 Jul 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर संघर्ष कमेटी का जनसंपर्क अभियान शुक्रवार को सतनाली क्षेत्र में जारी रहा। इस दौरान संघर्ष समिति ने ग्रामीणों से संपर्क कर आंदोलन में भाग लेने का निमत्रंण दिया। शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान के तहत माधोगढ़, गादड़वास, डालनवास, सुरहेती जाखल, सुरहेती पिलानियां, सुरहेती मोडियान, बारड़ा, डिगरोता गांव में ग्रामीणों को निमत्रंण दिया गया। जनसंपर्क अभियान के दौरान मंच संचालन सतनाली खंड ब्राह्मण सभा प्रधान मेजर मुरारीलाल फौजी ने किया।
विज्ञापन

समाजसेवी बलवान फौजी ने कहा कि वह महेंद्रगढ़ में बड़ा आंदोलन कर सतनाली क्षेत्र को उपमंडल का दर्जा देने व महेंद्रगढ़ में मुख्यालय स्थापित करने की मांग रखेंगे। महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय में 10 अगस्त से जिला मुख्यालय को लेकर धरना शुरू किया जाएगा। क्षेत्र के लोग धरने से तब तक नहीं उठेंगे जब तक महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय व सतनाली क्षेत्र को उपमंडल का दर्जा नहीं मिला जाता। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो पंचकुला में प्रदेश के मुख्यालय में धरना दिया जाएगा। जब तक मांग पूरी नहीं हो तो जाती संघर्ष जारी रहेगा। सरकार की ओर से केवल झूठा आश्वासन दिया जा रहा हैं। इस मौके पर समाजसेवी रामनिवास पाटोदा, डॉ. धर्मबीर पायगा, पीटीआई रामचंद्र फौजी, कैप्टन विजय प्रकाश, जगदेव फौजी, प्रमोद फौजी बलायचा, गुरदयाल शर्मा बलायचा, जोगेंद्र मास्टर झुक, दीपक फौजी सुरजनवास, राहुल यादव धोली, संदीप शास्त्री, संदीप झूक, राजकुमार, कर्मवीर, सुंदर बोहरा, आयुष राव सहित टीम के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें