फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पानी और सीवर कनेक्शन में महेंद्रगढ़ दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के विशेष अभियान में महेंद्रगढ़ जिला पानी और सीवर कनेक्शन देने में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। इस अभियान में करनाल पानी कनेक्शन में और रेवाड़ी सीवर कनेक्शन में पहले पायदान पर हैं। अवैध पेयजल और सीवर कनेक्शनों को वैध बनाने के लिए यह अभियान जीपीएस मैपिंग के जरिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


यह अभियान सितंबर माह तक जारी रहेगा। इसका उद्देश्य पुराने कनेक्शनों को नियमित करना है। पानी के कनेक्शन में करनाल सर्कल ने 703 के लक्ष्य के मुकाबले 491 कनेक्शन कर 69.84 फीसदी प्रगति हासिल की। नारनौल सर्कल 771 के लक्ष्य के मुकाबले 428 कनेक्शन के साथ 55.51 फीसदी पर रहा। रोहतक सर्कल पानी कनेक्शन में सबसे निचले स्थान पर रहा। यहां पर 2.83 फीसदी प्रगति दर्ज हुई। सीवर कनेक्शन में रेवाड़ी सर्कल 1273 के लक्ष्य के मुकाबले 769 कनेक्शन और 60.41 फीसदी प्रगति के साथ पहले स्थान पर है। नारनौल सर्कल ने 1570 के लक्ष्य के मुकाबले 784 कनेक्शन कर 49.94 फीसदी उपलब्धि हासिल की। झज्जर सर्कल सीवर कनेक्शन में सबसे निचले पायदान पर रहा जिसकी प्रगति 1.42 फीसदी दर्ज की गई।

महेंद्रगढ़ जिले के शहरों का प्रदर्शन
महेंद्रगढ़ जिले के शहरों में पानी कनेक्शन की प्रगति अलग-अलग रही है। नारनौल में 17.88 फीसदी, नांगल चौधरी में 72.27 फीसदी और कनीना में 68.49 फीसदी प्रगति दर्ज हुई। अटेली में 35 के लक्ष्य के मुकाबले 69 कनेक्शन हुए, जो 197.14 फीसदी की उल्लेखनीय प्रगति दर्शाता है। महेंद्रगढ़ शहर में लक्ष्य शून्य होने के बावजूद 61 कनेक्शन किए गए।
विज्ञापन


अभियान की प्रगति और अन्य जिलों की स्थिति
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का यह अभियान अवैध कनेक्शनों को नियमित करने पर केंद्रित है। पानी कनेक्शन में पलवल, रेवाड़ी, गुरुग्राम और सिरसा क्रमश तीसरे से छठे स्थान पर रहे। झज्जर, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, अंबाला और भिवानी की प्रगति भी दर्ज की गई। सीवर कनेक्शन में सिरसा 23.57 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहा। अन्य जिलों में जींद, कैथल, सोनीपत, पलवल, करनाल, भिवानी और गुरुग्राम की प्रगति भी ठीक रही

वर्जन

सीवर व पानी कनेक्शन में महेंद्रगढ़ जिला प्रदेश में दूसरे पायदान पर है। अवैध पेयजल और सीवर कनेक्शनों को वैध बनाने के लिए जीपीएस मैपिंग के जरिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में आमजन भी सहयोग करें।
विज्ञापन

एसपी जोशी, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें