फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीसीएचबी सर्वे कार्य की हुई समीक्षा

विज्ञापन
फोटो संख्या:-71 राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में अधिकारियों की बैठक लेते हुए एसडीएम योगेश सैनी - फोटो : Archive
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपमंडल में डीसीएचबी-2027 के तहत चल रहे सर्वे कार्य की मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय में एसडीएम योगेश सैनी ने समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों, पटवारियों और गांव स्तर पर नियुक्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि सर्वे का उद्देश्य गांवों की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत स्थिति की सही जानकारी जुटाना है। सर्वे के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने सर्वे कार्य गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी से पूरा करने के निर्देश दिए। निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार बिजेंद्र कुमार, प्राचार्य प्रो. विजय यादव, राजेश शर्मा झाड़ली, दीपक कुमार शर्मा, सुमित गिरदावर, शंकर लाल, योगेश, मनोज कुमार, पवन कुमार, पुरुषोत्तम सहित कर्मचारी, पटवारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें