फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय कराटे में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले के खिलाड़ियों ने भिवानी कराटे एसोसिएशन की ओर से सेवा सदन धर्मशाला अनाज मंडी में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बेस्ट ऑफ बेस्ट ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ के कुल 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पुष्कल राज ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इसके साथ ही उन्हें एक स्मार्ट वॉच भी पुरस्कार स्वरूप मिली। वहीं पलक, विजय लक्ष्मी और पीयूष ने कांस्य पदक जीतकर किट बैग प्राप्त किया। दुष्यंत और लक्की ने भी कांस्य पदक जीतकर बैग हासिल किया।
कोच लोकेश सैनी ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ मुकाबले खेले। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत का नतीजा है कि टीम ने कुल एक रजत और पांच कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगी। खिलाड़ियों ने इससे पहले भी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर और श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल जैसे देशों में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें