कनीना । प्रयास फाउंडेशन ने जल बचाओ-जीवन बचाओ अभियान के तहत वार्ड-3 और 5 में बिना वाल्व और टोटी वाले सार्वजनिक नलों पर वाल्व लगाकर पानी की बर्बादी रोकी। रविवार को चलाए गए इस अभियान में करीब 40 नलों पर टोटी व वाल्व लगाए गए, जिससे हजारों लीटर पेयजल बचाया जा सका। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी सहयोग किया। संस्था ने बताया कि अभियान आगे अन्य वार्डों में भी जारी रहेगा। फाउंडेशन ने लोगों से जल संरक्षण में भागीदारी निभाने और नलों की जानकारी देने की अपील की।