फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: पुलिस ने अपराधियों के ठिकानों पर चलाया सर्च अभियान, सुबह चार बजे से शुरू की छापेमारी

Mon, 17 Apr 2023 07:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

सुबह चार बजे अभियान शुरू कर पुलिस ने छापेमारी की। एक के घर से दो मोबाइल बरामद कर जांच शुरू कर दी है। जिले के अलग-अलग इलाकों में  दर्जनों स्थानों पर सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने घेराबंदी करके छापेमारी की है। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़-नारनौल पुलिस ने स्पेशल सर्च अभियान के तहत अपराधियों के ठिकानों सहित संपूर्ण जिले में सर्च अभियान चलाया। सुबह 4:00 बजे शुरू हुए सर्च अभियान में जिले की टीमों ने अपराधियों के घरों व अन्य ठिकानों पर स्पेशल सर्च अभियान चलाया।

विज्ञापन


जिला पुलिस महेंद्रगढ़ के द्वारा गैंगस्टर व उनके सहयोगियों के विरुद्ध जिलेभर में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। हरियाणा सरकार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ सख्ती के मूड़ में है। इसी को लेकर सोमवार को अपराधियों एवं उनसे विभिन्न तरीकों से जुड़े लोगों के घर महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा छापेमारी की गई।

जिले के अलग-अलग इलाकों में ऐसे दर्जनों स्थानों पर सुबह करीब 4 बजे पुलिस ने घेराबंदी करके छापेमारी की है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा–निर्देशों में जिला पुलिस द्वारा स्पेशल सर्च अभियान चलाया गया, जिसके तहत पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन


इसमें पुलिस जिला के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भिन्न–भिन्न जगहों पर रेड कर अपराधियों के ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान थाना सदर नारनौल के क्षेत्र में एक के घर से 2 मोबाइल बरामद हुए।

अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबंधक थाना, चौकी प्रभारी व अपराध यूनिटों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्र में वांछित अपराधियों के ठिकानों की गहनता से जांच करें। वहां कोई आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति मिले तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समय-समय पर जिले में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु या वांछित अपराधी की सूचना हो तो तुरंत इसकी सूचना डायल 112 या अपने संबंधित पुलिस थाना या चौकी में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें